
हटा/दमोह। देशभक्ति, राष्ट्र गौरव एवं तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ गैसाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों व पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बहादुर पटेल, मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी,महामंत्री रणधीर दाहिया, बलेह सरपंच जुगल पटेल, नरेन्द्र चोकरया, देवरा सरपंच नेताराम पटेल, मुकेश पटेल सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी गैसाबाद सौरभ शर्मा पुलिस स्टाफ के साथ यात्रा में शामिल हुए।यात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल गैसाबाद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड एवं वेयरहाउस होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों एवं सहभागियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
