साइबर ठगो ने बैंक खाते से उड़ाए 35 हजार रुपए

अमरवाड़ा का मामल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा। साइबर क्राइम में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो रहा है। सोमवार की दोपहर फिर एक महिला साइबर ठगी का शिकार हुई है। उसके खाते से तकरीबन 35 हजार रूपए निकल गए है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

जानकारी अनुसार शिल्पी पति पिंकेश सोनी उम्र 24 साल अमरवाड़ा की रहने वाली है। सोमवार की दोपहर उसके एकांउट में किसी अज्ञात व्यक्ति के 15 सौ रूपए आ गए। जिस नंबर से यह रकम आई, उसने पीडि़ता के मोबाइल पर फोन कर कहा घोखे से 15 सौ रूपए आपके खाते में चले गए है। इन रकम को मेरे खाते में वापस कर दीजिए। पीडि़ता ने यह बात अपने पति को बताई। पीडि़ता के पति ने उस नंबर पर बात करने के बाद रकम वापस की। जैसे ही उसने फोन से 15 सौ रूपए वापस किए। तभी इस रकम के साथ 30 हजार रूपए और कुछ देर बाद 5 हजार रूपए खाते से कट गए। मैसेज देखकर पीडि़ता और उसके पति के होश उड़ गए। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि किसी भी लिंक को टच न करें। किसी भी फोन पर यकीन न करें। किसी भी अंजान इंसान को ओटीपी शेयर करे। इस तरह के अभियान आए दिन चलाए जा रहे है।

Next Post

मध्यप्रदेश राज्य सीमा पर 7 किलोमीटर वन क्षेत्र में लगी भीषण आग  

Tue Mar 11 , 2025
दो राज्यों के सैकड़ो लोगों ने 20 घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू   सिंगोली। मध्य प्रदेश में नीमच जिले की सिंगोली तहसील से लगे राजस्थान राज्य की सीमावर्ती वन क्षेत्र में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए मध्य प्रदेश सहित दोनों राज्यों […]

You May Like