भोपाल: महापौर श्रीमती मालती राय ने स्ववाय मार्शल आर्ट नेशनल कंपटीशन टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होकर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मार्शल आर्ट मध्य प्रदेश एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं।
