मुक्तिधाम न होने से बारिश में पन्नी तानकर किया युवक का अंतिम संस्कार

टीकमगढ़: बल्देवगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत लुहर्रा में एक युवक के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव में मुक्तिधाम न होने के कारण बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक की पन्नी लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय सुमित यादव की खेत पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। सोमवार को लगातार हो रही बारिश के बीच जब परिजन अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो स्थल पर कीचड़ और पानी भरा था। मजबूरी में ग्रामीणों ने प्लास्टिक की पन्नी लगाकर खुले में ही अंतिम संस्कार किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से मुक्तिधाम की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक यह सुविधा नहीं मिली। ऐसी ही स्थिति पहले ग्राम पंचायत मातौल में भी देखने को मिली थी, जहां बारिश में पन्नी लगाकर अंतिम संस्कार किया गया था।गांव के बुजुर्गों का कहना है कि पिछले 75 वर्षों से गांव में शमशान भूमि विकसित नहीं की गई है। इस वजह से हर बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना बेहद कठिन हो जाता है।

गौरतलब है कि पूर्व में ऐसी घटनाओं के बाद कलेक्टर ने जिले की 100 ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कई पंचायतों में आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लुहर्रा गांव में शीघ्र मुक्तिधाम निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी को ऐसे दर्दनाक हालात का सामना न करना पड़े।

Next Post

शॉर्ट सर्किट से आलू से भरे ट्रक में लगी आग

Tue Oct 28 , 2025
ग्वालियर:नेशनल हाइवे 44 पर डबरा के समीप कुक्कू ढाबा पर आलू से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग से जलते ट्रक पर पानी फेंककर काबू पाया गया। ट्रक में भरी आलू की बोरियां भी जल […]

You May Like