
विजयपुर। आज विजयपुर नगर में अग्रसेन जयंती पर विशेष आयोजन हुआ। विजयपुर नगर में अग्रवाल धर्मशाला पर अग्रवाल समाज ने अग्रसैन महाराज की जयंती मनाई। सभी समाजबन्धूओ ने अग्रवाल धर्मशाला पर एकत्र होकर पूजा अर्चना कर अपने आराध्य अग्रसैन महाराज का ढोला सजा कर धूम-धाम से अग्रवाल धर्मशाला से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली। समाज ने अपनी अपनी दुकानें भी ब़न्द रखी और धूम-धाम से सहभोज कार्यक्रम के साथ अग्रसेन जयंती मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष शिबम मुगदल ने भी अपनी आमद दर्ज कराई, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा ब्यबस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए।
