RSS के खिलाफ कथित भड़काऊ पोस्ट करने पर मेघनगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

झाबुआ. झाबुआ जिले के मेघनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में मेघनगर पुलिस ने आरोपी अजय दातला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। शनिवार रात दर्ज इस मामले में पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यादेहली निवासी राजेश पणदा ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया की सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आतंकवादी संगठन बताते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता ने पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा की इस तरह की सामग्री से संघ से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हो सकती है। साथ ही उन्होंने आशंका व्यक्त की कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट से क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन सकती है।

शिकायत प्राप्त होने के बाद मेघनगर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रमेश चौहान के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223(a) और 196(1)(a) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अब पोस्ट की सत्यता, उसके स्रोत और अन्य संबंधित तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

नवागत एसपी ने किया लोधीखेड़ा थाने का औचक निरीक्षण, मालखाना खंगाला, अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

Sun Oct 11 , 2026
​सौंसर, जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने आज लोधीखेड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया। ​ निरीक्षण के दौरान एसपी सुश्री डागर ने थाने के रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की। […]

You May Like

Play sound