रक्षाबंधन पर आपत्तिजनक रील से बवाल, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर: रक्षाबंधन पर सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील से विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में एक युवती पूजा की थाली में शराब की बोतल रखकर भाई की आरती उतारती, राखी बांधती और शराब पिलाती नजर आ रही है. संत समाज और हिंदू संगठनों ने इसे त्योहार और संस्कृति का अपमान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

महामंडलेश्वर राम गोपालदास महाराज ने इसे सनातन विरोधी साजिश बताया और दोषियों का बहिष्कार करने की बात कही. बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने भी विरोध जताया और एफआईआर की मांग की. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Next Post

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड चोटिल

Sat Aug 9 , 2025
त्रिनिदाद, (वार्ता) वेस्टइंडीज को उस समय झटका लगा जब खबर आई कि तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड चोटिल हो गए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुधवार को एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान कैच लेने की कोशिश में फोर्ड के बाएँ […]

You May Like