
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए। सिंधिया को कार चलाते देख समर्थक रोमांचित हुए और शोर मचाते हुए इस पल को अपने अपने मोबाइल में कैद किया। केंद्रीय मंत्री ने भी अपने शाही अंदाज में समर्थकों को हाथ से इशारा कर अभिवादन किया। सिंधिया ग्वालियर फोर्ट स्थित सिंधिया बॉयज स्कूल जा रहे थे।ज्योतिरादित्य जिस थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार को ड्राइव करते नजर आए वह बहुत एंटिक कार है और देश के चुनिंदा राजघरानों में से एक सिंधिया राजघराने के पास आज भी सुरक्षित व संरक्षित है। फोर्ड थंडरबर्ड एक डेसिंग लुक वाली कार है, यह अपनी पहली पीढ़ी की सबसे प्रसिद्ध विंटेज थंडरबर्ड में से एक है, जो अपनी दो सीटों वाली कॉन्फिगरेशन और स्टाइलिश डिजाइन के लिए आज भी जानी जाती है।
