थाईलैंड-कंबोडिया शांति समझौते को थाईलैंड ने निलंबित किया

बैंकॉक, 10 नवंबर (वार्ता) थाईलैंड की रॉयल थाई वायु सेना (आरटीएएफ) ने सोमवार को कहा कि जब तक कंबोडिया की ओर से सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां समाप्त नहीं हो जातीं, तब तक थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सभी द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित कर दिया है।

आरटीएएफ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा गया, “रॉयल थाई वायु सेना इस बात की पुष्टि करती है कि वह सम्मान, गरिमा और राष्ट्र के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करेगी।”

यह बयान सुबह हुई एक घटना के बाद आया है जिसमें सी सा केत प्रांत के बान ता मारिया में एक बारूदी सुरंग पर पैर रखने से एक थाई सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस घटना के बाद, सरकार और रक्षा मंत्रालय ने आगे स्पष्टीकरण मिलने तक थाईलैंड-कंबोडिया शांति घोषणा के कार्यान्वयन पर अस्थायी रोक लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि अनसुलझे सीमा विवाद के कारण दोनों देश जुलाई में एक सशस्त्र संघर्ष में उलझ गये थे, जिसमें 43 लोगों मौत हो गयी थी और लगभग तीन लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। दोनों के बीच 25 अक्टूबर को ही एक विस्तृत शांति समझौता हुआ था।

 

Next Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र से की भेंट

Mon Nov 10 , 2025
गांधीनगर, 10 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भेंट की। श्री साय एकता नगर में चल रहे भारत पर्व में आज रात होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए गुजरात यात्रा पर […]

You May Like