शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

सेंसेक्स 81,319 और निफ्टी 24,891 के स्तर पर खुला, ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में दिखी सुस्ती।

मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता): आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 45 अंक की तेजी के साथ 81,319.11 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 14 अंक बढ़कर 24,891.35 पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं कुछ ऑटो और बैंकिंग शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में सुस्ती और निवेशकों द्वारा नतीजों का इंतजार करने के कारण बाजार में यह सपाट शुरुआत देखने को मिली।

Next Post

अल्काराज ने जीता सिनसिनाटी ओपन, 31 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Tue Aug 19 , 2025
22 वर्षीय खिलाड़ी ने जैनिक सिनर को हराकर जीता खिताब, अमेरिका में सभी चार प्रमुख टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। नई दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता): स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने सिनसिनाटी ओपन 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मैच में उनके प्रतिद्वंद्वी और दुनिया […]

You May Like