पुलिस कप्तान ने अनेक थाना प्रभारियों के थाने बदले

जबलपुर: पुलिस व्यवस्था में और अधिक कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने थाना प्रभारियों के थाना बदले गए। जिसमें गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे को मढ़ोताल, माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को कोतवाली की कमान सौंपी गई। इसके अलावा कोतवाली थाना प्रभारी रहे भुवन प्रसाद देशमुख को अपराध थाना प्रभारी बनाया गया। अपराध सायबर सेल से निरीक्षक अर्चना जाट को खितौला, निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू को लाइन से अपराध सायबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा को गढ़ा, बेलखेड़ा थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पी को खमरिया थाना प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार खमरिया थाना प्रभारी गाजीवती को बेलखेड़ा, लाइन से नितिन कमल को गोरखपुर, गोविन्द्रि सिंह राजपूत को को अपराध  थाना प्रभारी बनाया गया। लाइन से निरीक्षक अरूण कुमार पटेल को अपराध थाना भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी वर्तमान में पदस्थ सभी थाना प्रभारियों के कार्य की समीक्षा कर लिस्ट तैयार की गई।  इसके अलावा कप्तान ने शहर- ग्रामीण के  एएसपी और सभी सीएसपी-एसडीओपी के साथ बैठक लेने के बाद समीक्षा की थी इसके बाद लिस्ट तैयार हई। जिसके बाद  प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया।

Next Post

एमआईसी के रिक्त हुए पद के लिए पार्षदों की दौड़ शुरू

Fri Jan 17 , 2025
सियासत इंदौर में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा पार्षद जीतू यादव को छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है. अब वे निर्दलीय पार्षद कहलाएंगे. मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने भी एमआईसी सदस्य का पद छीन लिया है. उनके पास बिजली विभाग की जिम्मेदारी थी.अब खाली कुर्सी पर […]

You May Like