गंदे पानी की समस्या को लेकर ग्वालियर में नगर निगम एलर्ट

ग्वालियर: गंदे पानी की समस्या को गंभीरता से लें अधिकारी। जहां पर भी गंदे पानी की समस्या है तत्काल पानी की टेस्टिंग कराएं और समस्या का निराकरण करें। इस प्रकार की समस्या के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश निगमायुक्त संघप्रिय ने दिये।निगम आयुक्त संघ प्रिय ने पीएचई एवं सीवरेज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलकर वसूली में निर्धारित लक्ष्य की हर हाल में पूर्ति करें तथा पिछले वर्ष की वसूली से 15 प्रतिशत ज्यादा वसूली चाहिए।

यदि किसी भी उपयंत्री या बिल क्लर्क द्वारा वसूली कार्य में लापरवाही की गई तो सभी के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि जहां भी पानी की लाइन अथवा सीवर लाइन लीकेज है और रोड खोदना आवश्यक है तो अपने सहायक यंत्री के माध्यम से संबंधित अपर आयुक्त से रोड खोदने की परमीशन लें और यह निश्चित करें कि कार्य पूर्ण होने पर रोड सही कौन करेगा।

उन्होंने कहा कि जहां भी नाले सीवर में मिल रहे हैं, उनके लिए तत्काल प्रस्ताव बनायें और जब तक नाले पर जाली लगवायें। बैठक में कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता, सहायक यंत्री, रजनीश गुप्ता, प्रवीण दीक्षित, रामसेवक शाक्य, कार्तिक पटेल, विपिन दुबे, हेमंत शर्मा, अवनीश गुप्ता सहित अन्य सभी इंजीनियर, उपयंत्री एवं वसूली क्लर्क उपस्थित रहे।

Next Post

इंदौर जल त्रासदी पर सवाल पूछने पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; मीडिया से बोले- 'फोकट के प्रश्न मत पूछो', विवाद बढ़ने पर सोशल मीडिया पर मांगी माफी

Thu Jan 1 , 2026
नई दिल्ली, 01 जनवरी, 2026: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की गंभीर स्थिति को लेकर जब क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किए गए, तो वे पत्रकारों पर बिफर पड़े। अपने विधानसभा क्षेत्र ‘इंदौर-1’ में जारी इस मानवीय […]

You May Like

Play sound