भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की माता राजमाता जीजाबाई की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके त्याग, तपस्या और परिश्रम को नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजमाता जीजाबाई ने त्याग, तपस्या एवं परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ अपने पुत्र छत्रपति शिवाजी महाराज को मां भारती के गौरव की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनके संस्कारों और मार्गदर्शन से एक ऐसे महान योद्धा का निर्माण हुआ, जिसने राष्ट्र के स्वाभिमान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजमाता जीजाबाई का संपूर्ण जीवन मातृशक्ति के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय आदर्श है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और संस्कारों की सीख देता रहेगा।
