
इंदौर. गंगवाल बस स्टैंड के पास पुलिस ने डोडा चूरा की बड़ी खेप बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. यह मादक पदार्थ नीमच से बस के जरिए लाया गया था और एक ऑटो चालक इसे आगे डिलीवर करने वाला था. चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऑटो को रोका और जब तलाशी ली, तो उसमें रखे पार्सलों से डोडा चूरा बरामद हुआ. मामले में पुलिस प्रेस कान्फेंस के माध्यम से विस्तार से चर्चा करेंगी.
