निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अजय सिंह लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’

मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) भोजपुरी फिल्म 3 स्टार बहुरिया की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

फिल्म 3स्टार बहुरिया की टैगलाइन सास हवलदार और बहु थानेदार की नई कहानी है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक अजय सिंह ने संभाली है। वही इस फिल्म का लेखन सुरेंद्र मिश्रा, विवेक मिश्रा ने किया है। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा दे रहें हैं।

इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर इमरोज अख्तर मुन्ना है। वही फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के वाराणसी के रमणीय स्थलों पर की जाएगी। जिस तरह से इस फिल्म का नाम है 3 स्टार बहुरिया उससे प्रतीत होता है कि यह फिल्म पुलिस बल पर आधारित होंगी। वहीं टैगलाइन की बात करें तो सास हवलदार और बहु थानेदार है। जिससे फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कहानी बहुत ही अलग और अनोखी होने वाली है।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस फिल्म की शूटिंग की जानकारी दर्शकों के साथ साझा की है।

Next Post

राजा चौधरी ने तेनाली रामा में किया कमबैक

Mon Apr 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेता राजा चौधरी ने सोनी सब के शो तेनाली रामा में कमबैक किया है। सोनी सब का शो तेनाली रामा अपनी रोमांचक कहानियों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इसमें महान दरबारी कवि और कुशल रणनीतिकार की कहानियों को प्रस्तुत किया गया है, जिसका किरदार प्रतिभाशाली कृष्णा […]

You May Like