पटना, 25 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी अन्याय के विरुद्ध सत्य और न्याय की जीत का प्रतीक है। उनकी शहादत हमें इंसानियत, त्याग और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से मुहर्रम को शांति, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है।
