गायब नाबालिग को पुलिस ने आरोपी से बचाया

भोपाल:शहर के 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर के पास से गुम हुई नाबालिग बच्ची की तलाश गुरूवार को पुलिस ने पूरी की. आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर लिया था. पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया है,जिसकी तलाश की जा रही है. बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान भी पुलिस को मिले है, अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची साथ आरोपी ने मारपीट भी की है. फिलहाल बच्ची की काउसिंलग की जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 साल की नाबालिग मंगलवार के दिन से कहीं गुम हो गई थी. बच्ची पिंक कलर का टॉप और हाफ पेंट के साथ हरे रंग के जूते पहने थी. नाबालिग को आईएसबीटी के पास जब आरोपी अपने साथ लेकर जा रहा था. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बच्ची को बचा लिया है

Next Post

सीएम डॉ यादव आज पटना में, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभाएं

Thu Oct 16 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे आज बिहार के पटना पहुंच रहे हैं। उन्होंने लिखा, बिहार के मेरे भाई-बहनों, पटना की पुण्यभूमि पर आपसे मिलने, आपके बीच आ रहा हूं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में […]

You May Like