सुबह से तेज धूप, दोपहर में धूल भरी आंधी

सीहोर। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर बढऩे लगा है. मंगलवार को सुबह से तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान हो गए. दोपहर में धूलभरी आंधी चली. अचानक फिर मौसम का मिजाज बदल गया और घने बादल छा गए. हालांकि बारिश नहीं हुई.लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटे के दौरान अंचल में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा.

पिछले एक सप्ताह से बादलों ने आसमान पर डेरा डाल रखा है. बादलों के असर से रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. यानी कि 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान सीधे 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

स्थानीय आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बादलों का घनत्व बढ़ता जा रहा है. तापमान बढऩे से लो प्रेशर जोन तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है. इसी तरह अगले 72 घंटे के दौरान तेज हवा और गरज-चमक के साथ बरिश होने की संभावना है.

Next Post

ABVP ने लव जिहादियों के खिलाफ प्रदर्शन कर निकाली अर्थी 

Tue Apr 29 , 2025
भोपाल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. लव जिहादियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अर्थी निकली. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपाते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की. इस दौरान शहर के निजी एवं शासकीय महाविद्यालय परिसरों में बढ़ती […]

You May Like