रांची, 22 अगस्त (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा में पक्ष और विपक्ष दोनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है।
श्री सोरेन ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सदन की भावना है कि इसके लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए।
श्री सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता का भाव है और उसे सदन में सदस्यों ने रखा है और इस पर सदन विचार करेगा। इससे पहले सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो, जदयू विधायक सरयू राय ने भी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की।
