सूखी सेवनिया: सिरदर्द का इलाज कराने गई 18 वर्षीय युवती से डॉक्टर ने किया बैड टच, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। युवती का इलाज के दौरान चेकअप के बहाने बैड टच करने वाले डाक्टर के खिलाफ सेवनिया थाना पुलिस ने एक्शन लिया है. आरोप है कि डाक्टर ने युवती को अपनी क्लीनिक के अंदर बुलाया और परिजनों को बाहर रखा. इस दौरान मौका पाकर आरोपी डाक्टर ने बैड टच युवती को किया. घबरा कर युवती बाहर आई परिजनों से शिकायत की. मामले की शिकायत सूखी सेवनिया थाने में की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय युवती को पिछले करीब एक सप्ताह से सिरदर्द की समस्या हो रही थी. परिजन उसका इलाज कराने के लिए गांव के ही आरोपी डाक्टर संजीत कुमार बंगाली के पास लेकर गए. संजीत उसी गांव में अपनी क्लीनिक चलाता है. क्लीनिक के अंदर उसने युवती को बैड टच किया. युवती ने अपने परिजनों से पूरी बात बताई. परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की. पुलिस ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। कजलीखेड़ा थाना इलाके में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला अपने पहले पति से अलग हो चुकी है. मौका का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ […]

You May Like