ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की गई जान

सिंगरौली। आज दिन मंगलवार की सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बधिया मोहल्ला में एक हादसा पेश आया। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आज दिन मंगलवार की सुबह 8 बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित बधिया मोहल्ला में रहने वाले गोविंद सिंह गोड़ का 5 वर्षीय पुत्र अर्नम सिंह गोड़ पड़ोस के ही रहने वाले व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठकर झूमरिया टोला तरफ जाने लगा। तभी झटका लगने पर ट्रैक्टर से गिरकर वह पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही बालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मॉ-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और बालक के शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जप्त कर कार्यवाही में जुट गए हैं।

Next Post

नगर के पंडालों में हर्षोल्लास से विराजी मां दुर्गा 

Tue Sep 23 , 2025
भुआ बिछिया। मंडला नगर में नवरात्रि मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम और भक्ति भाव से की गई। सुबह से ही बैंड-बाजों और आतिशबाजी के बीच नगरभर में प्रतिमाओं की अगवानी हुई। देर रात तक पंडितों के मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, हवन और आरती का क्रम चलता रहा। पूरे नगर के […]

You May Like