नगर के पंडालों में हर्षोल्लास से विराजी मां दुर्गा 

भुआ बिछिया। मंडला नगर में नवरात्रि मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम और भक्ति भाव से की गई। सुबह से ही बैंड-बाजों और आतिशबाजी के बीच नगरभर में प्रतिमाओं की अगवानी हुई। देर रात तक पंडितों के मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, हवन और आरती का क्रम चलता रहा।

पूरे नगर के चौक-चौराहे और मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। इस वर्ष बड़े बिछिया खेरमाई मंच, वियर हाउस मंच, रेस्ट हाउस रोड, बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय, मुक्तिमार्ग, भूआ शिवहरे कम्प्लेक्स, ब्लॉक रोड, जतीपुर सहित अनेक पंडालों और वार्डों में मां दुर्गा विराजमान हुई हैं। बिनोद रंगमंच, राजराजेश्वरी मंदिर रेंज और अन्य स्थानों पर भी प्रतिमाएं स्थापित हैं। अगले दस दिनों तक नगर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहेगा।

Next Post

Bhel में मॉड्यूलर अग्निशमन सिस्टम का शुभारंभ, कार्यस्थल की सुरक्षा होगी और मजबूत

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के सीआईटी विभाग में मंगलवार को छत पर लगे मॉड्यूलर अग्निशमन प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी–विनिर्माण, वाणिज्य एवं अनुरक्षण) तथा शिव रतन सिंह मीणा, वरिष्ठ कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), बीएचईएल भोपाल ने संयुक्त रूप […]

You May Like