छिंदवाड़ा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शुक्रवार को छिंदवाड़ा आगमन पर एफडीडीआई ऑडिटोरियम में पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया और पदोन्नति संबंधी निर्णयों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Next Post
कौडिया निवासी अधेड का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला,पुलिस जांच में जुटी
Fri Aug 7 , 2026
पांढुरना:ग्राम कोडिया निवासी महेंद्र पिता शंकर धुर्वे 52 का आज शुक्रवार की सुबह ग्राम से लगे जंगल के पास एकांत में शव मिलने से सनसनी फैल गई,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच में जूट गए है,वहीं घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की […]

You May Like
-
12 months ago
तीन दिन में सुलझा बगडोना लूटकांड, आरोपी गिरफ्तार