श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

नयी दिल्ली, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से ठीक पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए, जिससे अब टीम की चिंता बढ़ गई है। प्रैक्टिस करते वक्त उनके हाथ में गेंद लग गई।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से ठीक पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए, जिससे अब टीम की चिंता बढ़ गई है। प्रैक्टिस करते वक्त उनके हाथ में गेंद लग गई।

पहले ही चोटों से जूझ रही टीम
भारत की टीम पहले ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की चोटों ने भी टीम की परेशानी बढ़ा दी है।

जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

सुंदर की हैमस्ट्रिंग चोट
वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए थे। ऐसे में उनके पहले टेस्ट में खेलने की संभावना काफी कम मानी जा रही है।

साई सुदर्शन भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। पैर की अंगुली में लगी चोट से उबर रहे सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं और पहले टेस्ट में उनका खेलना अभी भी तय नहीं है।

आखिरी तैयारी का मौका
भारतीय टीम 8 अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। ये मुकाबला टीम के लिए टेस्ट सीरीज से पहले आखिरी तैयारी का मौका होगा।

पिछले कुछ समय में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम स्पिन के सामने संघर्ष करती नजर आई थी। अब श्रीलंका की टर्न लेने वाली पिचों पर भी भारतीय बल्लेबाजों की यही सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

Next Post

निगमायुक्त ने पौधारोपण के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार को शहर के पौधारोपण स्थलों का मौका निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नदी तालाब किनारे मिट्टी का कटाव रोकने के लिए बांस के पौधे लगाए के अधिकारियों को निर्देश दिए. साथ ही शहर के सभी डिवाइडरों के बीच पौधे लगाकर गेप फीलिंग करने का आदेश […]

You May Like