निगमायुक्त ने पौधारोपण के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार को शहर के पौधारोपण स्थलों का मौका निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नदी तालाब किनारे मिट्टी का कटाव रोकने के लिए बांस के पौधे लगाए के अधिकारियों को निर्देश दिए. साथ ही शहर के सभी डिवाइडरों के बीच पौधे लगाकर गेप फीलिंग करने का आदेश भी दिया.आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह शहर के सिरपुर तालाब, माणिक बाग रोड, चोइथराम क्षेत्र, राजीव गांधी चौराहा, नहर भंडारा आदि क्षेत्रों में किए गए पौधारोपण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सिरपुर तालाब किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए.

आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान सेट पर अधिकारियों को रिंग रोड व अन्य समस्त ग्रीन बेल्ट एवं डिवाइडर के मध्य गैप फीलिंग को पौधारोपण से भरने के आदेश दिए गए. इसके बाद आयुक्त ने चोइथराम मंडी क्षेत्र, माणिकबाग रोड़ देवी अहिल्या न्यू उद्यान में पौधारोपण की स्थिति का अवलोकन किया. साथ ही पौधों की स्थिति एवं खाली जगहों पर भी पौधारोपण करने के आदेश दिए. आयुक्त द्वारा राजीव गांधी चौराहा एवं नहर भंडारा क्षेत्र के पौधारोपण स्थल पर भी नदी किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव सहित निगम अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

पटवारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर: प्रदेश पटवारी संघ द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय के सामने भी जिले पटवारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे है. आज पटवारी संघ ने सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है. प्रदेश […]

You May Like