एक ने मारी चाकू, दूसरे ने दांत से काटा

जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत सर्किअ हाउस के पास बदमाशोंं ने युवक के साथ विवाद करते हुए एक ने चाकू मार दिया तो दूसरे ने दांत से काट लिया।पुलिस के मुताबिक आमिर अली 27 वर्ष निवासी लियो कम्पाउंड पुल न. 2 के पास कैंट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रेल्वे प्लेट फार्म न. 1 के पास सर्किट हाउस न. 2 के पास अमजद की दुकान पर काम करता है।

रात दुकान बंद कर खाना खा रहा था तभी 1 मोटर सायकिल में 2 लडके उसकी दुकान के पास आये और उससे बोले कि 40 रूपये वाली राजश्री दे दो , उसने कहा कि दुकान बंद हो गयी है, तो दोनों कहने लगे ताला खोलकर राजश्री दे दो, जिनसे कहा कि चाबी दुकान मालिक के पास है, इसी बात पर दोनों लडके उसके साथ विवाद करने लगे। एक ने दांत से काट लिया और दूसरे ने हत्या करने के इरादे से उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Next Post

षडयंत्र रच 2 लाख हड़पे

Sun Aug 24 , 2025
जबलपुर: व्यवसाय का ऑडिया चोरी कर 2 लाख रूपए हड़प लिए गए। पीडि़त की शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमती जेसिका कोडवानी 46 वर्ष निवासी नियर आई टी आई दमोह रोड ने लिखित शिकायत की कि उसे एक […]

You May Like