षडयंत्र रच 2 लाख हड़पे

जबलपुर: व्यवसाय का ऑडिया चोरी कर 2 लाख रूपए हड़प लिए गए। पीडि़त की शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक श्रीमती जेसिका कोडवानी 46 वर्ष निवासी नियर आई टी आई दमोह रोड ने लिखित शिकायत की कि उसे एक स्पेस, हाल टोनी गाय हेयर ड्रेसिंग शुरू करने के लिये किराये पर ऐरिया चाहिये था। जिसको लेकर महेंद्र, श्रीमति जगिंदर कौर गुजराल व डी एस गुजराल से चर्चा हुई।

जिन्होंने 7 लाख रूपये एडवांस जमा करने कहा तो किराये का एग्रीमेंट तैयार करवाने कहने लगे। विश्वास करके हमारे द्वारा 2 लाख रूपये का चेक दिया । 2 लाख रूपये का चेक भुगतान होने के बाद उसका बेटा एवं उसके पति गोरखपुर स्थित प्रथम तल क्रिस्टल टावर हाउबाग चर्च के सामने रतन कलोनी गोरखपुर गये थे लेकिन उन्होंने एग्रीमेंट नहीं किया। इसके बाद आज-कल करके टालते रहे। 2 लाख रूपये अमानत में ख्यानत कर हड़प लिये हैं। आरोपी महेन्द्र सिह गुजराल, श्रीमती जगीन्दर कौर गुजराल एवं डीएस गुजराल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

थाने के बाहर ऑटो ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

Sun Aug 24 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाने के बाहर एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक भाग गया।पुलिस के मुताबिक नारायण शर्मा 60 वर्ष निवासी क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के सामने गोहलपुर को क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के सामने गोहलपुर में आटो […]

You May Like