जबलपुर: गोहलपुर थाने के बाहर एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक भाग गया।पुलिस के मुताबिक नारायण शर्मा 60 वर्ष निवासी क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के सामने गोहलपुर को क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के सामने गोहलपुर में आटो चालक ने टक्कर मार दी, हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई।
जिसे इलाज के लिए भाई पुरूषोत्तम द्वारा मेडिकल कालेज लाया गया था डाक्टर ने चैक कर नारायण शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
