कलेक्ट्रेट में खुदकुशी के बाद श्योपुर में भारी तनाव, आज शहर बंद, पुलिस एलर्ट मोड पर

श्योपुर: श्योपुर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की घटना के बाद श्योपुर शहर में जबरदस्त तनाव व्याप्त है। आज बुधवार को शहर बंद का आह्वान किया गया है। प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है और पुलिस एलर्ट मोड पर हैं।लोगों ने आशंका जताई है कि वृद्ध ने आवेदन देने के बाद कोई जहरीला पदार्थ पी लिया था।मृतक की पहचान श्योपुर निवासी देवेंद्र गोयल के रूप में हुई है।

वह अपनी दुकान पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। उन्होंने अपने रिश्तेदारों पर दुकान हड़पने का आरोप लगाया था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, देवेंद्र गोयल इस मामले को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला था। घटना के विरोध में व्यापारियों और समाजसेवियों ने आज बुधवार को श्योपुर बंद का आह्वान किया है।घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाते हुए सर्व समाज, व्यापारियों और समाजसेवियों ने आज बुधवार, 27 मई को श्योपुर बंद का आह्वान किया है। सभी व्यापारियों और नागरिकों से सुबह 9 बजे पुलिस कोतवाली गुलम्बर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

Next Post

मुरैना के पोरसा थाने में रिश्वत लेते एएसआई का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Wed May 27 , 2026
मुरैना: मुरैना जिले के पोरसा थाने में पदस्थ एएसआई रामावतार सिंह का रिश्वत लेते कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पैसों के लेन-देन और जमानत के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप हैं। मामला सामने आते ही एसपी ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर […]

You May Like