
ग्वालियर। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।ग्वालियर से तीन पदाधिकारी बनाए गए हैं। डॉ आशीष अग्रवाल की मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है। शैलेन्द्र बरुआ उपाध्यक्ष और लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री बनाये गए हैं. एक नाम सुरेन्द्र शर्मा क़ो लेकर सस्पेंस रहा कि वे ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मालनपुर वाले है या मूल भाजपा वाले शिवपुरी के सुरेन्द्र शर्मा. भाजपा नेता अमित जादौन ने स्पष्ट किया है कि नयी कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष बनाये गए सुरेन्द्र शर्मा शिवपुरी वाले ही है. वे टीवी डिबेट मे अक्सर आते रहते है.
