इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपए और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए है.
कनाड़िया पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित गांव के एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे है.
इस पर पुलिस ने वहां छापा मार कर अशोक उईके, शुभम सिलावट, गणेश दुबे, पंकज सोनकर, रवींद्र ठाकुर, पवन कुशवाह, संतोष, कुंजबिहारी, प्रेमचंद्र शर्मा, रोहित पिता बद्रीलाल, अरुण शर्मा, फजल खान, कृष्णा लोधी, भारत कुमायूं और आशीष गुप्ता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपए और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
