सडक़ के घटिया निर्माण पर निगम आयुक्त ने लगाई फटकार

रीवा।निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, समाचार पत्रों से प्राप्त शिकायतों तथा टीएल पत्रों की समीक्षा की.

लगभग 300 दिनों से लंबित शिकायतों पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण किया जाए. साथ ही, जो शिकायतें नगर निगम के कार्यक्षेत्र से बाहर हैं उन्हें तुरंत संबंधित विभाग को स्थानांतरित किया जाए. वार्ड क्रमांक 5 में सडक़ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने जांच कर संबंधित निर्माण एजेंसी पर पेनाल्टी लगाने तथा शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर एजेंसियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए. शहर में आवारा पशुओं की रोकथाम पर प्रभावी कार्यवाही न होने पर प्रभारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवारा पशुओं को सडक़ों से हटाकर तत्काल गौशालाओं में भेजा जाए. जल आपूर्ति एवं गंदे पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने फटकार लगाई और निर्देश दिए कि यदि 24 घंटे के भीतर कम्पनी द्वारा फॉल्ट का पता लगाकर समाधान नहीं किया जाता है तो नोटिस दें.

Next Post

मिल का पत्थर साबित होगा मेडिकल कॉलेज

Mon Aug 25 , 2025
सिंगरौली। जिले के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज सिंगरौली-नौगढ़ एक ऐतिहासिक सौगात साबित होगा। यहां पढ़ाई के साथ मरीजों का इलाज भी संभव होगा। इसे ऊर्जाधानी वासियों के लिए बड़ा तोहफा बताते हुए देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि भाजपा सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। […]

You May Like