सिंगरौली: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नो-एंट्री क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश करने वाले एक भारी वाहन को यातायात पुलिस ने रोककर कार्रवाई की। प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद वाहन चालक पर 21 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई। यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने नो-एंट्री क्षेत्र में वाहन को रोककर यातायात नियमों के उल्लंघन का प्रकरण तैयार किया।पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित समय में भारी वाहन के प्रवेश से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कार्रवाई के बाद प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने 21,500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नो-एंट्री व्यवस्था, निर्धारित मार्गों एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
