यादव ने महंत अवैद्यनाथ की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि

भोपाल, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोरखनाथ मठ के पूर्व पीठाधीश्वर एवं पूर्व सांसद, परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ महाराज की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि अवैद्यनाथ महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन लोक कल्याण और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके प्रखर विचार एवं कृतित्व युगों-युगों तक जनसेवा और समाज उत्थान के प्रयासों को सुदृढ़ता देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महंत अवैद्यनाथ नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने आध्यात्मिक पथ पर समाज का मार्गदर्शन कर जनसेवा की मिसाल पेश की।

 

Next Post

कुशमहर चौराहे पर लगेगी बिरसा मुंडा की अष्टधातु से बनी मूर्ति

Wed May 28 , 2025
सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री गुरुबाबा ने कहा कि चुरहट विधानसभा के कुशमहर में करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक “धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की खण्डित मूर्ति के स्थान पर जन सहयोग से अष्टधातु की नई मूर्ति लगाई […]

You May Like