इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात ठगों ने व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर युवक से अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 2 लाख 40 हजार रुपए हड़प लिए. शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार वैशाली नगर सेक्टर सी में रहने वाले फरियादी से व्हाट्सऐप के जरिए पार्ट टाइम काम का ऑफर दिया था.
लिंक पर क्लिक करने के बाद आरोपी ने अलग अलग बहानों से युवक से कई ट्रांजेक्शन करवाए. भरोसे में आकर फरियादी ने 2.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन न तो कोई काम मिला और न ही कोई रकम वापस की गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल, मोबाइल नंबर और लिंक की जांच कर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है
