इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम मादक पदार्थ बरामद की है.थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधवा ने बताया कि उप निरीक्षक दिनेश कुमार सरगैया ने मुखबीर की सूचना पर करीब 4.20 से 5.35 बजे के बीच स्टार चौराहा के पास खाली मैदान में दबिश दी थी.
कार्रवाई के दौरान मोहम्मद लियाकत खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी खजराना को पकड़ा है, आरोपी के पास से 18 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी. पुलिस आरोपी से नेटवर्क खंगालने में जुटी है.
