पानी की टंकी में डूबने से युवक की मौत

रतलाम। हनुमान प्लास्टिक फैक्ट्री परिसर में स्थित पानी की टंकी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की रात करीब 9.30 बजे शिवनगर स्थित हनुमान प्लास्टिक फैक्ट्री परिसर की पानी की टंकी में हुई। मृतक की पहचान गोपाल पिता उमेश त्रिपाठी (23) निवासी ग्राम चरथरी, थाना बासी, जिला सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम रेल नगर, रतलाम के रूप में हुई है। घटना की सूचना 21 जून को सुबह 11.10 बजे पुलिस को दी गई। मृतक के बड़े भाई नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत पानी की टंकी में गिरने और डूबने से होना सामने आया है।

Next Post

माधवनगर उत्कृष्ट विद्यालय में बना प्रदेश का पहला शंकु यंत्र

Mon Jun 22 , 2026
उज्जैन। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधवनगर प्रदेश का पहला ऐसा विद्यालय बन गया है, जहां खगोलीय घटनाओं को समझने के लिए शंकु यंत्र का निर्माण किया गया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस यंत्र के माध्यम से शून्य छाया दिवस के अद्भुत खगोलीय घटनाक्रम को प्रत्यक्ष रूप से जाना। डोंगला वेधशाला […]

You May Like