2 .71 करोड़ की लागत से शहर में चार नए नालों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर:दीनदयाल नगर, आदित्यपुरम सहित आसपास के कई क्षेत्रों में वर्षों से बनी जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए 2 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से चार नए नालों का निर्माण कराया जाएगा। इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन सांसद भारत सिंह कुशवाहा, विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, महापौर डॉ शोभा सिंह सिकरवार एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन नालों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक डॉ सतीश सिंह ने कहा कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना स्वीकृत कराई गई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जल निकासी व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर होगी। महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना निगम की प्राथमिकता है और इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, क्षेत्राधिकारी राजेश भदौरिया उपस्थित रहे।

Next Post

अपने कोच के साथ काम करने के बाद इस तरह की शानदार गेंदबाजी कर पाया :कुलदीप

Mon May 25 , 2026
कोलकाता, 25 मई (वार्ता) स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन अच्छा नहीं रहा, मैं पिछले मैच के बाद घर लौटा और अपने कोच के साथ उन भूले हुए एरिया काम किया जिसमें काम करने की जरुरत थी और इस मैच में शानदार […]

You May Like