
ब्यावरा। महाशिवरात्रि का पर्व कल श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा. शिवालयों, शिव मंदिरो पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या, महाआरती के आयोजन होंगे.
स्थानीय श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन होगा. उज्जैन के कलाकारों द्वारा भजनों की सुमधुर ताल पर अद्भुत व अनूठा नृत्य देखने को मिलेगा. प्रसिद्ध भजन गायकों की टीम अपनी अनूठी व बेमिसाल प्रस्तुति देगी.
भजन संध्या के साथ विभिन्न ख्यातिनाम कलाकारों के द्वारा भजनों के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी. यह आयोजन अपने आप में अनूठा व अद्भुत होगा. उज्जैन के प्रतिष्ठा प्राप्त श्री राधे कृष्णा म्यूजिकल गु्रप के करीब 15 सदस्यों की टीम अपनी प्रस्तुति देगी. टीम में भजन गायक-गायिकाएं, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकार शामिल होंगे. श्री राधे कृष्णा म्यूजिकल गु्रप के प्रमुख सदस्य विवेक भारद्वाज ने बताया कि भजन निशा की टीम के साथ यू ट्यूब पर बहुचर्चित शंकरा ट्रांस फेम राजेश श्रीवास अपनी टीम के साथ विशेष रूप से आ रहे है. शिव रूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध कलाकार अमित भंडारी का भी आगमन हो रहा है. आज सायंकाल 7.30 बजे मंदिर धाम पर महाआरती होगी. तत्पश्चात भजन संध्या प्रारंभ होगी.
