भोपाल के स्वतंत्रता दिवस पर आज आज़ादी के तिरंगे के साथ गूंजा वंदे मातरम

भोपाल। आज 1 जून को भोपाल का स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जब पूरा देश 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ, तब भी भोपाल रियासत हमीदुल्ला खान के शासन में थी और 1 जून 1949 को लंबे संघर्ष के बाद उसका भारत में विलय हुआ। इस दिन तिरंगा फहराकर, आतिशबाजी कर और वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान गाकर आज़ादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भोपालवासियों ने देशभक्ति गीतों के साथ वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। शहर के विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।

Next Post

बांदकपुर: सागर सांसद लता वानखेड़े ने किया रुद्राभिषेक

Sun Jun 1 , 2025
दमोह।आज श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े व दमोह माईसेम सीमेंट फैक्ट्री के प्रमुख यूनिट हेड गौतम ने भगवान भोलेनाथ का पूजन रुद्राभिषेक किया। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार हुआ और भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्थानीय पुजारियों ने पारंपरिक विधि से रुद्राभिषेक […]

You May Like