संकल्प सप्ताह अंतर्गत कन्या हाई स्कूल में हुए बौद्धिक कार्यक्रम

बागली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में बौद्धिक और साहित्यिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में सोमवार को बागली कन्या हाई स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं विकसित भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाली छात्राओं को सम्मान पत्र देकर पुरस्कार किया गया कार्यक्रम में बागली नगर परिषद अध्यक्ष सीमा यादव उपाध्यक्ष आरती शिवहरे एवं सेवानिवृत शिक्षिका दाखा कारपेंटर द्वारा प्रस्तुत बच्चों को सम्मानित किया गया इस दौरान कन्या हाई स्कूल संस्था से जुड़े वरिष्ठ शिक्षक महेश गोस्वामी वासुदेव जोशी शिक्षिका निशा योगी निकिता सिसोदिया दशरथ शर्मा सपना राठौर महेंद्र आस्के मनीषा सोलंकी मोहन पत्ते सहित एस एम सी अध्यक्ष पुष्पा वर्मा उपाध्यक्ष किरण काजलीया सहित अन्य। अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह वर्धन करते नजर आए।

Next Post

आदित्य सिंह सुदर्शन 'द मॉन्स्टर माइंड्स' से करेंगे फिल्मी डेब्यू

Mon Sep 21 , 2026
पटना, 21 सितंबर (वार्ता) आध्यात्मिक और सामाजिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले पटना के आदित्य सिंह सुदर्शन फिल्म ‘द मॉन्स्टर माइंड्स’ से बतौर लीड अभिनेता फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।आदित्य सिंह सुदर्शन आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के पोते और पूर्व राज्यमंत्री अमिताभ गुंजन चुन्नू के […]

You May Like