जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत भीटा में हत्या के इरादे से बदमाश ने युवक पर एयरगन से फायर कर दिया। छर्रा पैर के घुटने में धंस गया और आरोपी धमकाते हुए भाग गया।पुलिस ने बताया कि तोड़ल सिंह लोधी 41 वर्ष निवासी ग्राम भीटा शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के केशव लोधी से उसकी लगभग 2 वर्ष से बुराई चल रही है.
घर से फ्रेश होने के लिये खिरका तरफ गया था, जहाँ केशव लोधी अपने हाथ में एयर गन लिये दिखा जो उसे देखकर बोला कि तुझे बताता हॅू कहकर उसे जान से मारने की नियत से एयर गन उसकी तरफ चला दिया एयर गन से निकला छर्रा उसे दाहिने पैर के घुटने में लगा है। केशव लोधी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
