चीन की विकास दर 2025 में लगभग पांच प्रतिशत रही

बीजिंग, 19 जनवरी (वार्ता) चीन की विकास दर 2025 में लगभग पांच प्रतिशत रही और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 140.1879 ट्रिलियन युआन (लगभग 20.01 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के आंकड़ों से पता चला है कि 2025 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 140.1879 ट्रिलियन युआन (लगभग 20.01 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। एनबीएस ने कहा कि चौथी तिमाही में चीनी अर्थव्यवस्था में एक साल पहले की तुलना में 4.5 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
एनबीएस ने उल्लेख किया कि घरेलू और बाहरी दबावों के बावजूद, अर्थव्यवस्था ने अपने लक्ष्य के अनुसार वृद्धि हासिल की है। ब्यूरो के अनुसार, 2025 में आर्थिक और सामाजिक विकास के मुख्य लक्ष्यों और कार्यों को पूरी तरह से प्राप्त कर लिया गया है। इसके साथ ही 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) का सफल समापन हो गया है।

एनबीएस के प्रमुख कांग यी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बाहरी वातावरण में अचानक आए बदलावों और बढ़ती घरेलू मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करते हुए, चीन ने अधिक सक्रिय और प्रभावी वृहद आर्थिक नीतियों को अपनाया, जिससे प्रतिकूल बाहरी झटकों की भरपाई करने और विपरीत परिस्थितियों के बीच स्थिर विकास को हासिल करने में मदद मिली।

Next Post

फिल्मकार राज कुमार गुप्ता ने जंगली पिक्चर्स से मिलाया हाथ

Mon Jan 19 , 2026
लॉस एंजिलिस, 19 जनवरी (वार्ता) चर्चित फिल्मकार राज कुमार गुप्ता ने भारत के प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स के साथ अपनी अगली बड़ी थिएट्रिकल फिल्म के लिए साझेदारी की है। ‘बधाई हो’ और ‘राज़ी’ जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर जंगली पिक्चर्स और ‘रेड’ फ्रेंचाइज़ी के निर्देशक राज कुमार गुप्ता […]

You May Like