इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि 30 वर्षीय फरियादी रितेश सिटोले मूल निवासी ग्राम पिपलियाखुर्द जिला खरगोन, वर्तमान में गणेश धाम पिपलियापाला में रहते हैं.
उन्होंने थाना में रिपोर्ट दर्ज की हैं कि कोई अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घूसे और आलमारी में रखे कीमती सामान चोरी कर लिया. चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, बच्चों की सोने की बालियां, चार जोड़ी सोने के टॉप्स, अन्य सोने के आभूषण, एक चांदी का ब्रेसलेट, एक जोड़ी चांदी की पायल और नकदी शामिल है. भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.
