दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

इंदौर: दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना सांवेर क्षेत्र की है, जहां महिला को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार मृतिका 25 वर्षीय अंजली पति मुदित कुमावत, निवासी केसरीपुरा, सांवेर को शादी के बाद से ही दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था. आरोप है कि पति मुदित राय कुमावत तथा उसके परिजन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए अंजली को प्रताड़ित कर रहे थे. 29 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर अंजली ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की. मृतिका के मायके पक्ष के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सांवेर थाने में प्रकरण दर्ज किया है. प्रकरण में पति मुदित राय कुमावत, ससुर प्रीतम राय कुमावत तथा सास प्रीमिला कुमारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पारिवारिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

30 लीटर कैरोसिन पकड़ाया

Sat Dec 13 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने कैरोसिन के अवैध व्यापार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है 30 लीटर कैरोसिन जप्त किया गया।टीआई रीतेश कुमार पाण्डे ने बताया कि अहमद नगर सरकारी उर्दू स्कूल के पास दबिश देकर असफाक आरिफ 50 वर्ष निवासी चांदनी चौक बगीचा थाना हनुमानताल को पकड़ा गया‌। दुकान […]

You May Like

Play sound