30 लीटर कैरोसिन पकड़ाया

जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने कैरोसिन के अवैध व्यापार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है 30 लीटर कैरोसिन जप्त किया गया।टीआई रीतेश कुमार पाण्डे ने बताया कि अहमद नगर सरकारी उर्दू स्कूल के पास दबिश देकर असफाक आरिफ 50 वर्ष निवासी चांदनी चौक बगीचा थाना हनुमानताल को पकड़ा गया‌। दुकान की शटर के बगल में एक आईल पेंट के पुराने डिब्बे में 20 लीटर केरोसिन भरा मिला।

असफाक आरिफ से केरोसिन रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उबेश निवासी अंसार नगर चौपड़ा से करोसिन बेचने के लिये बुलवाता है, 2 दिन पहले उक्त केरोसिन उबेश अपनी चेतक गाड़ी से बेचने के लिये लाया था। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कैरोसिन जप्त करते हुये, आरोपी असफाक की निशादेही पर अंसार नगर चौपड़ा उबेश के सकूनत पर दबिश दी पुलिस को देखकर उबेश भाग गया।

उबेश के घर में रखे नीले रंग की 50 लीटर वाली कुप्पी में 5 लीटर केरोसिन भरा हुआ, प्लास्टिक की बाल्टी में 5 लीटर केरोसिन भरा हुआ, तेल नापने वाली चुंगी, लीटर नापने वाला एक लीटर रखा मिला, मौके से 10 लीटर केरोसिन एवं उपरोक्त सामग्री जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है‌

Next Post

प्रभारी मंत्री सिलावट ग्वालियर के व्यस्त प्रवास पर

Sat Dec 13 , 2025
ग्वालियर: जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर हैं। वे सबेरे ग्वालियर आए। प्रभारी मंत्री सिलावट रेलवे स्टेशन से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुंचे। सिलावट ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायंकाल 7.40 बजे रेलवे स्टेशन […]

You May Like