खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹3300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने और किसान हितैषी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाने की बात कही। सरकार का कहना है कि यह आर्थिक सहायता किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में मजबूती देगी और उनकी आय बढ़ाने में सहायक होगी।
