रुस ने 174 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये

माॅस्को, 06 जून (वार्ता) रूस ने यूक्रेन के 174 ड्रोन हमले को विफल करते हुए गुरुवार रात उन्हें मार गिराया और काले सागर के ऊपर तीन यूक्रेनी नेप्च्यून-एमडी निर्देशित मिसाइल हमलों को भी विफल करके उन्हें नष्ट कर दिया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“वायु रक्षा प्रणालियों ने कल रात स्थानीय समयानुसार 20:00 बजे से छह जून को 04:20 बजे तक ब्रांस्क, रोस्तोव, सेराटोव, वोरोनिश, कलुगा, कुर्स्क, ओर्योल, रियाज़ान, तुला, बेलगोरोड, तांबोव, माॅस्को और क्रीमिया गणराज्य के क्षेत्रों में 174 मानव रहित यूक्रेनी हवाई हमले को नाकाम करते हुए उन्हें नष्ट कर दिया।”
बयान में कहा गया कि इसके अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणालियों ने काले सागर के ऊपर तीन यूक्रेनी नेप्च्यून-एमडी निर्देशित मिसाइल हमलों को भी विफल करके उन्हें नष्ट कर दिया।

Next Post

आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, तीन घायल

Fri Jun 6 , 2025
सिडनी, 06 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में कुछ ही घंटों के भीतर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। एनएसडब्लू में पुलिस ने कहा कि गुरुवार को स्थानीय समय रात आठ बजे के कुछ देर बाद दक्षिण-पश्चिम […]

You May Like