चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। पुलिस ने चोरी के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म करना कबूल कर लिया है। आरोपियों के पास से लीड केबल तार(लंबाई 50 फीट), 8 बंडल के तार और चोरी में प्रयुक्त 1 सफेद स्कूटी जप्त की है। जिसकी बाजार में लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये कीमत बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोरेश्वर राऊत ने 07 जनवरी को अज्ञात चोरों द्वारा उसके खेत से केबल लीड तार चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना के थाना प्रभारी देहात के निर्देशन पर दिनांक 08 जनवरी को सउनि राजेश रघुवंशी हमराह स्टाफ आर 275 सूरज, आर 148 शेरसिंह के विवेचना हेतु रवाना होकर फरियादी को तलब कर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटना स्थल के आसपास पूछताछ किए तकनीकी अनुसंधान व मुखबिर की सूचना पर गुरैया ढाना के रहने वाले मुकेश कवरेती, विशेष अहिरवार और शंशाक डोलेकर तीनो निवासी गुरैयाढाना को सफेद रंग की स्कूटी के साथ घटना स्थल के आसपास 04 जनवरी को घूमते हुए दिखे थे। तीनो रोहना बायपास की चाय दुकान की तरफ गए है। टीम तत्काल रोहना बाइपास चाय दुकान पहुंची। जहां यह तीनो व्यक्ति दिखे, जो पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगे। जिन्हे तत्काल पुलिस टीम ने तत्कल गिरफ्तार कर लिया। तीनो से मौके पर चोरी गए मशरुका के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में तीनो आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

Next Post

पूरे शहर को दूषित जल से मुक्ति के लिये कारगर प्रयास किये जाएंगे

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जल जनित घटना के बाद अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है. क्षेत्र में प्रभावित नागरिकों के स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार आ रहा है. क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल के वितरण की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.यह जानकारी आज यहाँ अपर […]

You May Like