श्री वैदिक फाउंडेशन ने सप्तम सप्ताह में किये वस्त्र वितरित

ग्वालियर: श्री वैदिक फाउंडेशन ने अपने सप्तम सप्ताह के अन्तर्गत जरूरतमंद लोगों को विभिन्न गरीब बस्तियों में जाकर कपड़े वितरित कियें। श्री वैदिक फाउंडेशन लगातार छह सप्ताहों से वस्त्र वितरण का कार्य करा है। यह कार्यक्रम उनके साप्ताहिक वस्त्र वितरण सीरीज के अन्तर्गत शामिल रहा। यह कार्यक्रम फाउंडेशन की सदस्य व समाजसेविका डाॅ.मीनाक्षी सक्सेना के सहयोग से हुआ जिसकी अध्यक्षता फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. नीरू त्रिपाठी ने की। डाॅ. नीरू त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी फाउंडेशन के सदस्यों का एक ही उदेश्य है कि कैसे जरूरतमंदों की हर संभंव मदद कर पायें। ऐसे कार्यों को लेकर फाउंडेशन लगातार कार्य करता रहता है तथा शहर में अनेक जगहों पर समाज सेवा के कार्य इस संगठन के द्वारा किये जाते है।

श्री वैदिक फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकान्त तिवारी ने बताया कि फाउण्डेशन के द्वारा सप्तम सप्ताह में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सभी ने आपसी सहयोग से इस कार्यक्रम को कराया। पूर्व में भी खाना वितरण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान जैसे अनेक कार्य लगातार करते रहे हैं जिसमें जहाॅ एक तरफ हर कोई अपनी निजी जीवन में व्यस्त है वही श्री वैदिक फाउण्डेशन निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला एक मात्र संगठन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वस्त्र वितरण कार्यक्रम आगामी सप्ताहों में भी लगातार चालू रहेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से कोचिंग संचालक अमित खेमरिया, समाजसेवी हृदयमोहन शर्मा, योग शिक्षक मोन्टू गोस्वामी, प्रदीप चास्कर, लोकेन्द्र बघेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

ऊंचे स्तर पर खेलते समय दबाव हमेशा रहता है आपको उसे संभालना सीखना पड़ता है: किरण

Thu Apr 2 , 2026
रायपुर, 02 अप्रैल (वार्ता) जब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट के दौरान किरण पिस्दा ने गोलकीपिंग के दस्ताने पहने, तब वह अपने अब तक के अनुभवों पर भरोसा कर रही थीं। उन अनुभवों पर, जिन्होंने चुनौतियों और निराशाओं के बीच उन्हें और […]

You May Like